बहराइच की घटना रोकी जा सकती थी, इसके लिए भाजपा जिम्मेदार- अखिलेश
भाजपा सरकार ने यूपी की पुलिस को बिगाड़ दिया
बाराबंकी, संवाददाता।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सभी लोग जानते हैं कि बहराइच में घटना हुई नहीं, करायी गयी है। यह घटना रोकी जा सकती थी। सरकार की नाकामी थी। इसके लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
अखिलेश गुरूवार को बाराबंकी स्थित आवास पहुंचकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की धर्मपत्नी और पूर्व मंत्री राकेश वर्मा की माता मालती वर्मा को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे।
पुलिस फर्जी एनकाउंटर कर रही- अखिलेश
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने यूपी की पुलिस को बिगाड़ दिया है। पुलिस फर्जी एनकाउंटर कर रही है। हत्याएं कर रही है। पुलिस डराने के लिए और अपनी नाकामी छुपाने के लिए एनकाउंटर कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार अंग्रेजो की तरह बांटों और राज करो की नीति पर काम कर रही है।
Related Posts