Azamgarh: DIG गौरव शर्मा पुलिस गौरव सम्मान से सम्मानित, इन्होंने किया सम्मानित?

पुलिस उप महानिरीक्षक का आजमगढ़, मऊ, बलिया जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान

0 276

Azamgarh, Upendra Kumar Pandey:

आजमगढ़ परिक्षेत्र के DIG वैभव कृष्ण को उत्कृष्ट योगदान के लिए पुलिस गौरव की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की उत्तर प्रदेश इकाई ने यह सम्मान दिया है।

आजमगढ़, मऊ, बलिया जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान

संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव व साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानन्द (राजन) पांडेय ने पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण को सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर संजय पांडेय सरस ने कहा कि पुलिस उप महानिरीक्षक के द्वारा आजमगढ़, मऊ, बलिया जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था में जो उत्कृष्ट योगदान दिया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय है। जिसके लिए आज उन्हें सम्मानित किया गया।

विवेकानंद (राजन) पांडेय ने कहा कि पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ संगठन के पत्रकारों का जो सम्मान किया जाता है, वह बहुत ही सराहनीय है। वहीं पुलिस उप महानिरीक्षक ने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रति आभार जताया।

Leave A Reply