Azamgarh: भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की कवायद, जिलाध्यक्ष बोले- “सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं की बदौलत मिली सफलता”
जिम्मेदारी और ईमानदारी से किए गए सामूहिक प्रयास से कोई कार्य कभी असफल नहीं होता
Azamgarh, Upendra Kumar Pandey:
भारतीय जनता पार्टी लालगंज में संगठन पर्व 2024 के तहत संगठनात्मक चुनाव की एक दिवसीय जिला कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला हाईवेगार्डन लालगंज में जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले भर से पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और चुनाव सहयोगी उपस्थित रहे।
संगठन को हर परिस्थिति में सक्षम बनाना जरूरी![]()
जिला चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा, गुणवत्ता पूर्ण दायित्वों के साथ जिम्मेदारी और ईमानदारी से किए गए सामूहिक प्रयास से कोई कार्य कभी असफल नहीं होता।” उन्होंने संगठन निर्माण में समर्पित और समय देने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात कही। संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि संगठन को हर परिस्थिति में सक्षम बनाना जरूरी है, ताकि वह हर चुनौती और संघर्ष में सफलता प्राप्त कर सके।
Related Posts