अयोध्या के भदरसा में किशोरी से दुष्कर्म पर बोले अखिलेश- पहले हो डीएनए टेस्ट, फिर करें कार्रवाई!
बिना डीएनए टेस्ट के भाजपा का आरोप दुराग्रह पूर्ण माना जाएगा
लखनऊ, संवाददाता।
अयोध्या भदरसा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अयोध्या के भदरसा मामले में बिना डीएनए टेस्ट के भाजपा का आरोप दुराग्रह पूर्ण माना जाएगा। कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए।
सरकार पीडि़त परिवार को तत्काल 20 लाख की सहायता प्रदान करे
अखिलेश ने कहा कि जो भी दोषी हों उन्हें कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए लेकिन अगर डीएनए टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अखिलेश यादव ने मांग की है कि सरकार पीडि़त परिवार को तत्काल 20 लाख रूपये की सहायता प्रदान करे।
Related Posts