अटल स्वास्थ्य मेला एक पवित्र सेवा समर्पण और संवेदना का कार्य- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ में विकास नगर के मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

4,629

Lucknow: लखनऊ में विकास नगर के मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले में पहले दिन शनिवार को पांच हजार से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ने सर्दी में मेला स्थल पहुंचकर आंख, कान, पेट आदि की जांचें नि:शुल्क करवाईं। साथ ही मरीजों को नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं।

इन्होंने किया मेले का शुभारंभ

Lucknow
Lucknow

जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, मेला संयोजक नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला आदि ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व सांसद अशोक वाजपेई, एमएलसी इं. अवनीश सिंह, महामंत्री पुष्कर शुक्ला आदि रहे।

अटल जी के आशीर्वाद से आज डबल इंजन की जन समर्पित सरकार: केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow
Lucknow

मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कहा कि अटल जी के आशीर्वाद से आज डबल इंजन की जन समर्पित सरकार है, जिसके कारण निरंतर स्वास्थ मेले का आयोजन हो रहा है। बिना भेदभाव के इतनी बड़ी संख्या में सबका इलाज यहां किया जा रहा है। वर्ष 2047 में जब आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होंगे, तब विकसित भारत होगा। यह स्वास्थ्य मेला एक पवित्र सेवा समर्पण और संवेदना का कार्य है। व्यक्ति के जीवन में निरोगी काया ही सबसे बड़ा सुख है। अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए आप लोग सजग रहिए, व्यायाम करिए, योग और ध्यान करिए और खानपान में सावधानी रखिए।

अखिलेश को बुलवाकर स्वास्थ्य मेले में चेकअप करा दें: डिप्टी सीएम

Lucknow
Lucknow

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जब से बिहार हार करके आए हैं, उनका मानसिक स्वास्थ्य सही नहीं है। मैं कहूंगा कि उनको बुलवाकर यहां स्वास्थ्य मेले में चेकअप करवा दें। अयोध्या वाली सीट जीतने के बाद लगातार कह रहे थे कि अवध हराया है तो मगध भी हराएंगे। मगध में हार चुके हैं और यूपी में हराएंगे।

5220 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

CMO डॉ. N.B. सिंह ने बताया कि छठवें अटल स्वास्थ्य मेले में पहले दिन 5220 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। यहां 50 अल्ट्रासाउंड, 40 ईसीजी, 25 ईको जांच की गई। साथ ही 35 दिव्यांगों को बैसाखी, इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर और ट्राई साइकिल वितरित की गई। साथ ही 110 सुनने की मशीन और 715 चश्मे बांटे गए।

इन संस्थानों ने किया प्रतिभाग

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व सांसद अशोक वाजपेई, विधायक ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, MLC अवनीश सिंह, महामंत्री पुष्कर शुक्ला के अलावा चिकित्सक, जिला स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी आदि शामिल रहे। मेले में KGMU समेत लगभग 100 से अधिक निजी अस्पताल और अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए हैं।

इन चिकित्सा संस्थानों व अस्पतालों के लगे हैं स्टॉल

Lucknow
Lucknow

KGMU, कल्याण सिंह कैंसर संस्थान, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, डॉ. नायक होम्योपैथिक क्लीनिक, केके हास्पिटल, टेंडर पाम, मिडलैंड, अजंता, मैक्स, हेल्थ सिटी, जगरानी, वागा, अवध, मेदांता, एरा, चरक, अपोलो, लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट, नोवा, नीरा, शेखर, वेलसन, मेडवेल, एब्सोल्यूट दंत, त्वचा, बाल निर्मल शिक्षा एवं कल्याण समिति, चेतना दंत चिकित्सालय, ग्रोवर दंत एवं चिकित्सा केंद्र, श्री हरभज रामकृपा देवी ट्रस्ट, सन आई, टीसी नेत्र केंद्र, इप्सम डायग्नोस्टिक्स, प्रिसिजन यूरोलॉजी, टीएस मिश्रा, इंटीग्रल आदि अस्पताल के स्टॉल लगे हैं।

 

 

 

Comments are closed.