लखनऊ स्टेशन पर अमृत संवाद में शामिल हुए DRM, स्टेशनों पर किए गए विभिन्न सुधारों के लिए यात्रियों से लिया फीडबैक
रेल चौपाल से प्रेरित पहल अब अमृत संवाद के रूप में आयोजित
Lucknow, Mukesh Kumar: रेलवे ने विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत एक नई नागरिक-केंद्रित पहल शुरू की है। पिछले वर्ष रेल चौपाल से प्रेरित होकर, यह पहल अब अमृत संवाद के रूप में आयोजित की गई।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को लखनऊ स्टेशन पर अमृत संवाद में हिस्सा लिया।
स्टेशनों पर किए गए विभिन्न सुधारों पर लिया फीडबैक

इस दौरान उन्होंने यात्रियों से स्टेशनों पर किए गए विभिन्न सुधारों पर फीडबैक भी लिया। अमृत संवाद रेलवे अधिकारियों और नागरिकों के बीच संवाद के लिए एक सीधा मंच प्रदान करता है, जिससे यात्रियों की प्रतिक्रिया, चिंताओं और सुझावों पर ध्यान दिया जा सके। यह कार्यक्रम पूरे रेलवे के अमृत स्टेशनों एवं कई अन्य प्रमुख स्टेशनों पर 2 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।
लखनऊ मण्डल में इस पहल के तहत स्टेशनों पर किए गए सुधारों पर प्रकाश डाला जाएगा, जिनमें शामिल हैं:
• उन्नत प्रतीक्षालय और शौचालय।
• बेहतर लिफ्ट, एस्केलेटर और यात्री सूचना प्रणाली।
• मुफ़्त वाई-फ़ाई और “एक स्टेशन एक उत्पाद” कियोस्क।
• भूनिर्माण और सौंदर्य संवर्धन।
• दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएँ और अन्य सुगम्यता उपाय।
अमृत संवाद आगे के सुधारों के लिए सुझाव भी एकत्र करेगा, जैसे:
• बेहतर यातायात और शहरी परिवहन प्रणालियों के साथ एकीकरण।
• अतिरिक्त यात्री सुविधाएँ।
• ऊर्जा-कुशल और टिकाऊ समाधान।
• बेहतर प्लेटफ़ॉर्म कवर और यात्रियों के लिए व्यक्तिगत सुविधाएँ।
नागरिकों की भागीदारी को मज़बूत करने की पहल
सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने बताया कि यह पहल नागरिकों की भागीदारी को मज़बूत करने, स्टेशनों के आधुनिकीकरण में सहयोग देने और अमृत काल के दौरान एक विकसित, आधुनिक और यात्री-अनुकूल रेलवे नेटवर्क के लिए भारत के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप कार्य करने पर केंद्रित है।
लखनऊ मण्डल में यात्री-अनुकूल रेलवे नेटवर्क
श्री तिवारी के मुताबिक यह पहल नागरिकों की भागीदारी को मज़बूत करने और अमृत काल के दौरान स्टेशनों के आधुनिकीकरण में सहयोग प्रदान करने पर केंद्रित है ताकि लखनऊ मण्डल मे एक विकसित, आधुनिक और यात्री-अनुकूल रेलवे नेटवर्क बनाया जा सके।
Comments are closed.