सेवा आदेश में संशोधन के साथ ही भरे जाएं यूपी की निकायों में रिक्त पद, सीएम से सभी पदों पर नियमित नियुक्ति कराने की मांग
नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र
लखनऊ, रिपोर्टर।
बढ़ी हुई आबादी एवं कार्यक्षेत्र के अनुसार सेवा आदेश में संशोधन करते हुए प्रदेश की निकायों में चतुर्थ श्रेणी व सफाई कर्मचारी सहित केंद्रीयत एवं अकेंद्रीयत के विभिन्न संवर्गो में रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति करने की मांग की गई है। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। साथ ही सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के आदेश के लिए भी आभार जताया है। संघ के कार्यालय प्रभारी शत्रोघ्न लाल वाल्मीकि ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।
निकायों की आबादी एवं कार्य क्षेत्र का 62 वर्षों में अत्यधिक व्यापक रूप से हुआ विस्तार…![]()
Related Posts