लखनऊ नगर निगम के सभी जोनों, स्कूलों में पीने के पानी आदि के व्यवस्था की मांग, कर्मचारी नेता बोलें- भीषण गर्मी में हो रही परेशानी
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने नगर आयुक्त को भेजा पत्र
इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ:
लखनऊ नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों, स्कूलों एवं मार्ग प्रकाश विभाग में पीने के पानी, कुर्सियों एवं पंखे- कूलर आदि के समुचित व्यवस्था की मांग की गई है। इसके लिए उप्र. नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने नगर आयुक्त को पत्र भेजा है। यह जानकारी कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री मोहम्मद रेहान ने सोमवार को दी।
भीषण गर्मी में कर दाता व आम जनता के पीने के लिए साफ पानी व बैठने के लिए कुर्सियां एवं पंखे-कूलर आदि नहीं हैं
Related Posts
राजेश सिंह ने पत्र के माध्यम से बताया कि इस भीषण गर्मी में सभी जोन कार्यालयों में टैक्स जमा करने के लिए कर दाता व आम जनता रोजाना पहुंचती है। ऐसे में उनके पीने के लिए साफ पानी व बैठने के लिए कुर्सियां एवं पंखे-कूलर आदि नहीं हैं।
Comments are closed.