सिविल अस्पताल के सभी कर्मी अलका की सेवा भावना से लें प्रेरणा-डॉ. कजली

सिविल अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट अलका श्रीवास्तव का विदाई सम्मान समारोह संपन्न

181

Lucknow: हजरतगंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल की चीफ फार्मासिस्ट अलका श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति पर उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। अस्पताल परिसर में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

अलका की सेवा भावना से सभी कर्मियों को लेनी चाहिए प्रेरणा

Lucknow
Lucknow

इस अवसर पर सिविल अस्पताल की निदेशक डॉ. कजली गुप्ता ने कहा कि श्रीमती अलका की सौम्यता, सेवा भावना, कर्मठता और कर्त्तव्यपरायणता से सभी कर्मियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. देवेश चंद्र पांडेय और चिकित्सा अधीक्षक (MS) डॉ. एस. आर. सिंह ने अलका को उनके उज्जवल और सुखी भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

चिकित्सालय परिवार जनता की स्वास्थ्य रक्षा के लिए सदैव तत्पर

पूर्व प्रभारी अधिकारी फार्मेसी एस.के. यादव ने कहा कि चिकित्सालय परिवार जनता की स्वास्थ्य रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। ओ. पी. सिंह ने कहा कि प्रदेश का फार्मेसी संवर्ग विभाग की रीढ़ के रूप में काम करता है, श्रीमती अलका संवर्ग की सशक्त पहचान हैं। प्रभारी अधिकारी फार्मेसी आनंद सिंह ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया।

फार्मासिस्टों के साथ सभी कर्मचारियों में बेहद लोकप्रिय रहीं अलका

Lucknow
Lucknow

कार्यक्रम का संचालन करते हुए फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमती अलका फार्मासिस्टों के साथ सभी कर्मचारियों में बेहद लोकप्रिय रहीं। उनके व्यवहार की सभी प्रशंसा करते हैं।

समारोह को इन्होंने भी किया सम्बोधित

सम्मान समारोह को चीफ फार्मासिस्ट दयाशंकर पांडेय, दिनेश सिंह, सुधीर कुमार, रजनीश पांडेय, ओ.पी. पटेल, महेंद्र रावत, आनंद मिश्रा, दिनेश सिंह, अंजुम, प्रतिमा, श्रवण कुमार चौधरी, विशाल राठौर, कासिम, सुएब ने भी संबोधित किया। पूर्व चीफ फार्मासिस्ट अजय मिश्रा ने काव्यपाठ के माध्यम से व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

इन्होंने भी साझा किए जाने विचार 

Lucknow
Lucknow

सम्मान समारोह में अस्पताल के फिजियोथैरेपिस्ट विवेक तिवारी, मिनिस्टीरियल विभाग के योगेंद्र शुक्ला, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र पांडेय, रविंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, जीवन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। वरिष्ठ फार्मासिस्ट एवं डी.पी. आर. ए. के जिला कोषाध्यक्ष अजय कश्यप ने कार्यक्रम के प्रबंधन का जिम्मा संभाला। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजय शर्मा, डॉ. निमेश भल्ला, चीफ फार्मेसिस्ट एवं फार्मासिस्टों के साथ ही अन्य संवर्गों के कर्मी तथा प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

 

 

Comments are closed.