महिला यात्रियों की सुविधा के लिए आलमनगर स्टेशन पर 06 निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें स्थापित

इन मशीनों के माध्यम से यात्रा के दौरान महिलाएं निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन प्राप्त कर सकेंगी

232

Lucknow, Mukesh Kumar: लखनऊ मंडल के आलमनगर स्टेशन पर कुल 06 निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं। यह महिला यात्रियों के स्वास्थ्य, सम्मान एवं सुविधा को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

ये मशीनें स्टेशन परिसर में स्थित महिला प्रतीक्षालय एवं द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय में स्थापित

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने बताया कि ये मशीनें स्टेशन परिसर में स्थित महिला प्रतीक्षालय एवं द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय में स्थापित की गई हैं, जिससे सभी श्रेणियों की महिला यात्रियों को यह सुविधा आसानी से प्राप्त हो सके। यह सुविधा महिला यात्रियों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए सहज उपलब्धता प्रदान करेगी।

यात्रा के दौरान महिलाओं को मिल सकेगी निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन

Lucknow
Lucknow

श्री तिवारी ने बताया कि इन मशीनों के माध्यम से महिलायें यात्रा के दौरान निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन प्राप्त कर सकेंगी, जिससे उन्हें अधिक आत्मविश्वास और सुविधा के साथ यात्रा करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य रेलवे परिसरों में महिला यात्रियों के लिए स्वास्थ्यप्रद, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना है। यह कदम सामाजिक सरोकारों के प्रति उत्तर रेलवे की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

लखनऊ मंडल ऐसे जनोपयोगी कार्यों को बढ़ाता रहेगा आगे

इस अवसर पर कुलदीप तिवारी ने कहा कि “महिला यात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे ऐसे प्रयास रेलवे की संवेदनशीलता और सेवा भावना का प्रतीक हैं। भविष्य में भी लखनऊ मंडल ऐसे जनोपयोगी कार्यों को आगे बढ़ाता रहेगा। यह पहल स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की भावना को सशक्त बनाते हुए भारतीय रेलवे के नारी सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूती प्रदान करती है।

Comments are closed.