झुग्गियों पर AAP की पीसी पर प्रतिक्रिया

केजरीवाल सरकार और उसकी DUSIB को दिल्ली को बताना चाहिए कि पिछले लगभग 9 वर्षों में उन्होंने कितने झुग्गीवासियों का पुनर्वास किया है-- दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

0 103

नई दिल्ली

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता शिखा राय और अमित तिवारी ने कहा कि जब भी दिल्ली में झुग्गियां ढहाई जाती हैं तो आम आदमी पार्टी के नेता झुग्गीवासियों के लिए बहुत घड़ियाली आंसू बहाते हैं, लेकिन दिल्ली सरकार ने दिल्ली के झुग्गीवासियों के जीवन में सुधार के लिए कुछ नहीं किया है।दिल्ली भाजपा के प्रवक्ताओं ने कहा है कि विधायक संजीव झा और प्रवीण कुमार को जंगपुरा विधानसभा के झुग्गीवासियों से राजनीतिक फायदा उठाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करते देखना चौंकाने वाला है क्योंकि उनकी अपनी सरकार के डयूसिब विभाग ने वर्षों से टोकन लिये झुग्गीवासियों तक के पुनर्वास के लिए कुछ नहीं किया।

शिखा राय और  अमित तिवारी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार और उनके दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड को दिल्ली को बताना चाहिए कि पिछले लगभग 9 वर्षों में उन्होंने कितने झुग्गीवासियों का पुनर्वास किया है। प्रवक्ताओं ने दिल्ली सरकार से 2015 के बाद से बेघरों को उपलब्ध कराए गए घरों की सूची सार्वजनिक करने को कहा है। सरकार ने नगण्य आवंटन किया है जबकि हजारों राजीव रतन आवास योजना के तहत बने आवास आवंटित नहीं किए गए हैं।

Leave A Reply