AAP का UP में संगठन विस्तार, 10 प्रवक्ताओं की पहली सूची जारी, ये सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बुलंद करेंगे आवाज
सांसद संजय सिंह ने सभी नव- नियुक्त प्रवक्ताओं को दी बधाई, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने कहा- सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे
इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ:
आम आदमी पार्टी (AAP) ने उत्तर प्रदेश में
संगठन का विस्तार करते हुए अपने 10 प्रवक्ताओं की घोषणा करते हुए सूची जारी की है। राज्यसभा सांसद व AAP UP प्रभारी संजय सिंह की स्वीकृति से मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने प्रवक्ताओं के नियुक्ति की प्रथम सूची जारी की।
ये हैं 10 प्रवक्ता
1. फैसल खान लाला – रामपुर
2. मुकेश सिंह – वाराणसी
3. विकास शर्मा – बुलंदशहर
4. रमन सिंह – हमीरपुर
5. तरुणीमा श्रीवास्तव – गाजियाबाद
6. संजीव निगम – कानपुर
7. प्रखर श्रीवास्तव – लखनऊ
8. मोहम्मद तकी – लखनऊ
9. अंकुश चौधरी – मेरठ
10. प्रशांत कुमार यादव – फिरोजाबाद
सभी नव- नियुक्त प्रवक्ता पार्टी को सशक्त बनाने में अपना योगदान देंगे- संजय सिंह
Related Posts
प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह ने सभी नव- नियुक्त प्रवक्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ पार्टी को सशक्त बनाने में अपना योगदान देंगे।
मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने कहा कि यह सभी नव- नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन- जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में जनता के मुद्दों को पूरी शक्ति के साथ उठाने और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Comments are closed.