AAP विधायक का BJP पर हमला, बोलें ‘मोदी जी केजरीवाल को हराना नामुमकिन है?’

विधायक ने रमेश नगर "मैं भी केजरीवाल जनसंवाद" को सम्बोधित करते हुए बोला BJP पर हमला

0 129

नई दिल्ली
मोतीनगर से विधायक शिवचरण गोयल ने कहा है कि BJP का एक ही मकसद है, किसी भी तरह आम आदमी पार्टी को खत्म किया जाए।दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री केजरीवाल के काम से मोदी जी डरे हुए हैं, क्योंकि केजरीवाल ने दिल्ली में इतने शानदार काम किए हैं, जिसकी आवाज देश के कोने-कोने में गूंज रही है।इसलिए AAP को अन्य राज्यों के चुनावो में भी सफलता मिलने लगी है।

विधायक श्री गोयल मोती नगर विधानसभा के रमेश नगर वार्ड 91 के चाचा नेहरू पार्क में “मैं भी केजरीवाल जनसंवाद” को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक ने लोगों से उनकी राय जानी और रमेश नगर के लोगों से जनसंवाद किया। उन्होंने लोगों से आने वाले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट देने की भी अपील की।
विधायक ने आगे कहा कि शानदार स्कूल, अस्पताल व मोहल्ला क्लीनिक सभी लोगों को इलाज 24 घंटे फ्री, बिजली व पानी एवं महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा जैसे अनेक कार्य हैं, जो दिल्ली के केजरीवाल ने करके दिखाया है। इन्हीं सब बातों से BJP डरी हुई है।

श्री गोयल ने कहा कि आज बिना किसी कसूर के BJP ने षड्यंत्र के तहत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जेल में डाला हुआ है। विधायक ने पूछा, क्या उनका यही कसूर था कि उन्होंने अच्छे अस्पताल, अच्छे मोहल्ला क्लीनिक और अच्छे स्कूल बनवाए? जब मोदी जी दिल्ली में बार-बार विधानसभा और फिर एमसीडी चुनाव में केजरीवाल जी से बुरी तरह हार गए तो उन्हें समझ आ गया कि दिल्ली में केजरीवाल को चुनाव में हराना नामुमकिन है। अब मोदी जी ने एक षड्यंत्र बनाया है। उन्होंने एक फर्जी शराब घोटाला बनाया और एक- एक करके आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेताओं को जेल में डालना शुरू कर दिया।
कार्यक्रम में मोती नगर विधानसभा के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply