AAP ने विनय पटेल को बनाया अयोध्या प्रांत का अध्यक्ष, संजय सिंह बोले-“विश्वास है कि वह पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे।”
आम आदमी पार्टी की नीतियां और उनके द्वारा किये गए कार्य जनता तक पहुंचाने के लिए मैं पूरी तरह से समर्पित-विनय पटेल
Indinewsline, Lucknow:
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने संगठन विस्तार करते हुए विनय पटेल को पार्टी के अयोध्या प्रांत का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद विनय पटेल पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को लेकर अयोध्या प्रांत में मजबूती देने के लिए कार्य करेंगे।
विनय पटेल एक निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ता
संजय सिंह ने इस अवसर पर कहा, “विनय पटेल एक निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ता हैं। उनकी पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता और क्षेत्रीय मुद्दों की समझ उन्हें अयोध्या प्रांत के अध्यक्ष के रूप में एक बेहतरीन नेतृत्व प्रदान करेगी। हमें विश्वास है कि वह पार्टी को इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में और अधिक मजबूत करेंगे।”
Related Posts