AAP लखनऊ जिला कार्यकारिणी की दूसरी सूची भी जारी, इरम रिजवी बोलीं- इससे ‘हर घर संपर्क अभियान’ को मिलेगी मजबूती

सूची में उपाध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों सहित कुल 21 पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्व सौंपे

569

इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ:
हर घर संपर्क अभियान से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) की लखनऊ जिला अध्यक्ष इरम रिजवी ने कार्यकारिणी की दूसरी सूची जारी की। पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति तथा अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल की संस्तुति के बाद यह सूची जारी की गई है। इससे पहले 18 सदस्यों की सूची जारी की जा चुकी है।

सूची में उपाध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों सहित कुल 21 पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्व सौंपे
जिला अध्यक्ष इरम रिजवी ने बताया कि सूची में उपाध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों सहित कुल 21 पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं। जुलाई में हर घर संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। इन नवनियुक्त सदस्यों से इस अभियान को मजबूती मिलेगी।

संगठनों को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करने में भी विश्वास रखती है AAP
इरम रिज़वी ने कहा कि “आम आदमी पार्टी न सिर्फ़ वैकल्पिक राजनीति की वाहक है, बल्कि वह संगठनों को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करने में भी विश्वास रखती है। लखनऊ की ज़िला कार्यकारिणी का यह विस्तार संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक निर्णायक क़दम है। उन्होंने बताया कि मुझे विश्वास है कि सभी मनोनीत साथी ईमानदारी, पारदर्शिता और संघर्ष के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, पार्टी को बूथ स्तर तक मज़बूती देंगे।”

सूची में ये हैं प्रमुख मनोनीत पदाधिकारी


उपाध्यक्ष: अनुज पाठक, अनिल जैन गिरीश (तिलकमैन), साहिल अंसारी (इंचार्ज- कम्युनिकेशन सेल), मोहित सिंह
सचिव: माजिद अली, एड. सूरज वर्मा, राजेन्द्र कुमार सिंह (बबलू मौर्य), नीरज गुप्ता, सैफ़ ख़ान (प्रभारी – मलिहाबाद विधानसभा), एस. एल. वर्मा, असलम ख़ान, विनोद कुमार शर्मा, ओंकार शर्मा
सदस्य: विमल कुमार कश्यप, इक़बाल ख़ान, शिव सागर मिश्रा, अंशुमन त्यागी (इंचार्ज – लॉजिस्टिक्स), दीपक चौहान, शेरे हैदर, सुमन सिंह, शरीफ़ुन्निसा।

Comments are closed.