AAP नेता संजय सिंह दोबारा जाएंगे राज्यसभा: UP प्रवक्ता प्रिंस बोलें- उनका संघर्ष का रहा इतिहास

निर्णय के बाद AAP कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

0 136

लखनऊ
आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह को दोबारा राज्यसभा भेजे जाने के निर्णय के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
यूपी प्रवक्ता प्रिंस सोनी ने बताया कि संजय सिंह का इतिहास हमेशा संघर्ष का रहा है। एक आम आदमी से लेकर राज्यसभा सांसद तक पार्टी के लिए संघर्ष करने और जनाधार को मजबूत करने के लिए संजय सिंह को हमेशा याद किया जाता रहेगा। इसीलिए शायद शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर से पार्टी के सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत करके उन्हें सदन में भेजने का काम किया है।
संजय सिंह के बारे में मालूम हो कि संजय सिंह आम आदमी के मुद्दों को हमेशा मजबूती से सदन में उठाते रहे हैं। सदन में जनता कि की आवाज को उठाने के लिए संजय सिंह एक नहीं 56 बार वेंल में गए और इसी के चलते उन्हें छह बार संसद से निलंबित भी किया गया। यही नहीं उन्होंने किसान आंदोलन रहा हो या फिर सरकार के कई अनीतिपूर्ण फैसले जिनका उन्होंने खुलकर विरोध किया। जिसके बाद उन्होंने सदन के बाहर सर्द रातों मे बैठकर के संसद परिसर में गुजारी।
यही नहीं अगर संजय सिंह की संपत्ति की बात की जाए उनके पास आज अपना न कोई निजी आवास है न ही कोई फ्लैट है, जबकि आज की डेट में कोई भी नेता हो तो वह बढ़-चढ़कर के संपत्ति बना लेता है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपनी कोई निजी संपत्ति नहीं बनाई उन्होंने सिर्फ देश के लिए काम किया और देश के लिए लड़ाई लड़ी। इसीलिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा लेकिन जेल में जाने के बाद भी वह पीछे नहीं हटे और आज भी वह संघर्ष कर रहे हैं।

Leave A Reply