बिजली कटौती के खिलाफ AAP का यूपी में प्रदर्शन, लखनऊ में नोकझोंक के बाद पुलिस ने इको गार्डन छोड़ा
सभी जिला मुख्यालयों व लखनऊ में कैसरबाग स्थित स्वास्थ्य भवन चौराहे पर प्रदर्शन
इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ:
आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती के खिलाफ बुधवार को राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। लखनऊ में कैसरबाग स्थित स्वास्थ्य भवन चौराहे पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिये भारी संख्या में पहुंची पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जबरन बस में बैठाकर इको गार्डन ले जाकर छोड़ा।
सरकार प्रदेश में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करें
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार प्रदेश में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करें। आप के अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल और जिला अध्यक्ष इरम रिजवी के नेतृत्व में बुधवार दोपहर भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य भवन चौराहे पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया।
Related Posts

विनय पटेल ने कहा कि प्रदेश में लगातार बिजली महंगी हो रही है। भीषण गर्मी में घंटों बिजली कटौती से प्रदेश के आम नागरिक और किसान परेशान हैं। बच्चों की पढ़ाई, घरों में पानी की सप्लाई समेत व्यवसायिक गतिविधियां प्रभावित होने से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। जिला अध्यक्ष इरम रिजवी ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन गिरफ्तार कर लिया।
प्रदर्शन में प्रिंस सोनी, महेंद्र सिंह, दिनेश पटेल, नीलम यादव, वंशराज दुबे, तुषार श्रीवास्तव, इस्मा जहीर, अंकित परिहार, माजिद अली, प्रखर श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, अनिल जैन समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments are closed.