AAP ने ठना है, लोगों के साथ मिलकर दिल्ली को बनाएंगे कूडा मुक्त

दिल्लीवालों की मदद के लिए लांच किया 311 एप

0 65

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी ने चुनाव में वादा किया था कि दिल्ली को साफ और स्वच्छ बनाएंगे और हमने इस दिशा में तेजी से काम भी शुरू कर दिया है। यह कहना है दिल्ली नगर निगम के नेता सदन मुकेश गोयल का।

शुक्रवार को इंडिन्यूजलाइन के संवाददाता शिवा से विशेष बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि निगम में पिछले 15 सालों से भाजपा की सरकार थी। भाजपा साफ-सफाई के लिए कुछ नहीं कर पाई।
निगम में आप की सत्ता आते ही इस दिशा में तेजी से काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व सभी सभी विधायक, पार्षद इसे लेकर काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में निगम ने 311 एप को लांच किया है। यह अपने आप में खास है। इसकी मदद से अब कोई भी इस पर अपनी शिकायत कर सकता है। इसपर शिकायत मिलने के कुछ देर बाद ही समस्या का निदान हो जाएगा। दिल्ली सरकार के तमाम बड़े अधिकारी,कमिश्नर,मेयर,डिप्टी मेयर ,विधायक वा अन्य नेता 311 ऐप से जुड़े हुऐ हैं।

Leave A Reply