AAP ने MCD चुनाव में कर्मचारियों को पक्का करने किया था वादा लेकिन, नहीं किया पूरा- जयप्रकाश

0 110

नई दिल्ली 

दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को पक्का करने को लेकर 14 फरवरी को दिल्ली नगर निगम समस्त यूनियन कोर कमेटी  केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इसको लेकर पूर्व मेयर जय प्रकाश और कोर कमेटी के अध्यक्ष ने दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचिदेवा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा । इस दौरान भाजपा पूर्व मेयर जयप्रकाश  ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए  कहा कि निगम चुनाव  के दौरान  सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। लेकिन, आज एक भी कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया। इसलिए, मजबूरन उन्हें प्रदर्शन करने का रास्ता का निकाला है।  वहीं दूसरी ओर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा प्रदर्शन का पूरा समर्थन करेगी। इस बैठक में कोर कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार धींगान, महासचिव संजय टांक,उपाध्यक्ष शरद सागवान, पिंकी सूद, सुधीर चौधरी, राजेश बेनिवाल एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे,

 

Leave A Reply