‘एक पेड़ मां के नाम’: BSNL की दूरसंचार महिला संगठन ने किया पौधरोपण, अध्यक्षा अरुणा मिश्रा ने अभियान बताया महत्त्व!
BSNL परिवार से प्रधानमंत्री के इस अभियान को लेकर लोगों में उत्साह जगाने का भी आह्वान
Indinewsline, Lucknow:
BSNL की दूरसंचार महिला कल्याण संगठन अध्यक्षा अरुणा मिश्रा ने बुधवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ की थीम पर पौधरोपण किया। उन्होंने महिला संगठन की सदस्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण का सन्देश भी दिया। दूसरी तरफ उन्होंने BSNL परिवार से प्रधानमंत्री के इस अभियान को लेकर लोगों में उत्साह जगाने का भी आह्वान किया। अरुणा मिश्रा के साथ महिलाओं ने अलीगंज क्षेत्र स्थित दूरसंचार कॉलोनी में पौधरोपण किया। इस कार्यक्रम में संगठन की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही पौधरोपण के महत्व के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी चर्चा की।
Related Posts