इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने जन्मदिन पर उठाई पेंशन बहाली की मांग, बोलें- संकट में युवाओं का भविष्य
देश के युवा स्थाई नौकरी की तलाश में, जबकि केंद्र व राज्य सरकार स्थाई की जगह ठेका और संविदा को दे रही है प्राथमिकता
लखनऊ, संवाददाता।
इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी. पी. मिश्रा ने कहा है कि उनके जीवन का उद्देश्य ही कर्मचारियों के लिए संघर्ष करना रहा है। देश में एक राष्ट्र एक वेतन लागू कराना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने देश के युवाओं के भविष्य पर गहरी चिंता जताई। वहीं उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की भी मांग की। वह सोमवार को आवास पर सादे समारोह में अपने 85वें जन्मदिन पर संबोधित कर रहे थे।
कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय- वी पी मिश्रा
देश के लगभग 20 राज्यों के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने वी. पी. मिश्रा के जन्मदिन को मनाते हुए उन्हें दीर्घ जीवन एवं स्वस्थ रहने के लिए बधाइयां दीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष वी. पी. मिश्रा ने कहा कि देश के युवा स्थाई नौकरी की तलाश में है, जबकि केंद्र और राज्य दोनों सरकारें स्थाई की जगह ठेका और संविदा को प्राथमिकता दे रही है। इन कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय है। कोई स्थाई नीति व वेतन की समानता नहीं है। इसलिए अब इन कर्मचारियों के लिए भी एक लंबा संघर्ष करना पड़ेगा। वहीं उन्होंने कर्मचारियों की प्रमुख मांग बताते हुए सरकार से तत्काल पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वी. पी. मिश्रा ने लगातार लगभग छह दशकों से कर्मचारी राजनीति में अग्रिम पंक्ति में आकर उनके लिए संघर्ष किया है।
प्रदेश के सभी जनपदों में भी मना वी. पी. मिश्रा का जन्मदिन
Related Posts