Delhi excise policy case: कोर्ट ने BRS नेता के कविता की जमानत याचिका की खारिज

0 160

नई दिल्ली

दिल्ली में कथित शराब घोटाले के आरोप में  गिरफ्तार BRS नेता के कविता की जमानत याचिका राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने खारिज किया हैं। इसमें ED और CBI ने के कविता की जमानत याचिका का विरोध किया था। बता दें कि कथित तौर पर दिल्ली में हुए शराब नीति में घोटाला मामले में इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, बीआरएस की नेता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता सहित कई शराब व्यवसायियों को संघीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। लोकसभा चुनाव के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से सवाल भी पूछा है।

 

Leave A Reply