Supriya Shrinate ने जानें ऐसा क्या किया की मांगनी पड गई माफी

सोशल मीडिया पर उनके एकाउंट से पोस्ट हुई थी कंगना रनौत की फोटो

0 191

नई दिल्ली
सोशल मीडिया से पोस्ट हुई कंगना रनौत की आपत्तिजनक फोटो को लेकर हुए बवाल के बाद कांग्रेस प्रवक्ता Supriya Shrinate ने माफी मांगी है। साथ ही इस घटना के लिए किसी दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरे फेसबुक और इंस्टा के अकाउंट पर कई लोगों का एक्सेस है. इसमें से किसी व्यक्ति ने आज एक बेहद घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट किया था.

मुझे जैसे ही इसकी जानकारी हुई मैंने वह पोस्ट हटा दिया. जो भी मुझे जानते हैं, वह यह अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं किसी भी महिला के लिए व्यक्तिगत भोंडी बात नहीं करती हूँ.

मेरी जानकारी में आया है कि यह पोस्ट पहले एक पैरोडी अकाउंट (@Supriyaparody) पर चल रहा था. यहां से किसी ने यह पोस्ट उठाकर मेरे अकाउंट पर पोस्ट कर दिया.

मैं ऐसा करने वाले की पहचान में लगी हूं. साथ ही मेरे नाम का दुरूपयोग कर बनाए गए पैरोडी अकाउंट को भी X में रिपोर्ट किया है.

Leave A Reply