फर्जी नंबर लगाकर वैगन आर कार में जानें कहा से आए दिल्ली के बकरा चोर

शास्त्री पार्क में बकरीद से पहले इस चोरी कांड से सभी परेशान

0 231
नई दिल्ली
बकरीद से पहले दिल्ली के शास्त्री पार्क में दिलचस्प मामला सामने आया है। वैगन आर कार में फर्जी नंबर लगा कर कुछ लोग बकरा चोरी करके ले गए।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने धारा 379/34 में एफआईआर संख्या 481/23 दर्ज कर ली। इस घटना के बारे में शिकायतकर्ता तस्लीम अहमद पुत्र रहीस अहमद निवासी बिलेज अर्शिया तहसील बेहरी जिला बरेली यूपी उम्र 32 वर्ष ने रिपोर्ट दी कि दिनांक 26.6.23 को सुबह लगभग 04:45 बजे शास्त्री पार्क में उसने अपनी दो बकरियों को गैस गोदाम रोड के पास लैंप पोस्ट के साथ बांध रखा था।
कुछ समय के लिए वह चाय पीने चला गया, जब वह वापस लौटा, तो उसने देखा कि 3 लड़कों ने रस्सी काट दी और उसकी बकरियों को वैगन आर कार – DL8CAH – 3424 में ले जा रहे थे। उसने उन्हें रुकने की को​​शिश की, लेकिन वह तेजी से भाग गए। उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
Leave A Reply