शनिवार तक चलेगा मैं भी केजरीवाल हस्ताक्षर अभियान: मंत्री गोपाल राय

4 से 7 जनवरी 2024 तक होंगी जनसभाएंः गोपाल राय

0 104

नई दिल्ली

देश की राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) का “मैं भी केजरीवाल” हस्ताक्षर अभियान शनिवार यानी 30 दिसंबर तक चलेगा। इसके अलावा 4 से 7 जनवरी 2024 तक जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आप के प्रदेश संयोजक व दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने दी है। जनता से मिल रहे जबरदस्त समर्थन के चलते पार्टी ने डोर टू डोर कैंपेन की समय सीमा बढ़ाने का ऐलान किया है। राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरीके से केंद्र सरकार आप और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है, उसको लेकर जनता बहुत गुस्से में है। जनता से अभियान को एकतरफा समर्थन मिल रहा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक ऋतुराज झा ने कहा कि ‘मैं भी केजरीवाल’ अभियान को लेकर उन्होंने जितनी उम्मीद की थी, उससे कई ज्यादा समर्थन मिल रहा है।

Leave A Reply