केजरीवाल से मिले हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, यमुना में पानी बंटवारे को लेकर हुई चर्चा

मुलाकात के निकाले जा रहे हैं राजनीति मायने, हो सकती है कांग्रेस से गठबंधन की बातचीत

0 282
नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस मुलाकात के राजनीति मामले भी निकाले जा रहे हैं।
हालांकि दोनों मुख्यमंत्री का कहना है कि बैठक राज्यों के बीच कई अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा के लिए हुई, जिसमें यमुना नदी के पानी के बंटवारे, रेणुका और किशाऊ जल विद्युत परियोजनाओं के जल बंटवारा समझौता सहित अन्य शामिल हैं।
             हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने ट्वीट करके कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई है। मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच विभिन्न सामान्य मुद्दों पर चर्चा की। हमने यमुना नदी के पानी के बंटवारे पर चर्चा की है। उसमें दिल्ली सरकार की कुछ मांगों पर हमारी सैद्धांतिक रूप से सहमति बनी है। साथ ही रेणुका और किशाऊ जलविद्युत परियोजनाओं के जल बंटवारा समझौते पर चर्चा के साथ राष्ट्रहित में उन्हें तेजी से पूरा करने पर भी चर्चा की गई।

मुलाकात के बाद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई। मैं दोनों राज्यों की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं। हमने बैठक में कुछ अच्छे फैसले किए और वहां से आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे। बताते चले हिमाचल व दिल्ली के बीच यमुना नदी के जल बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

 

Leave A Reply