Jharkhand पवेलियन में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर एक कार्यक्रम हुआ

0 121

नई दिल्ली

प्रगाति मैदान में लगा भारतीय अंतराष्ट्रिय व्यापार मेला में बुधवार को झारखंड पवेलियन में  राज्य स्थापना दिवस और  भगवान बिरसा मुंडा  जयंती एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें  उद्योग निदेशक झारखंड  भोर सिंह यादव, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग  प्रणव कुमार पाल, उप निदेशक उद्योग  एस आर पासवान, सहायक निदेशक सूचना एवम जनसंपर्क विभाग डा असीम कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान पवेलियन में लगे सभी विभाग के प्रतिनिधि और दर्शक भी उपस्थित रहे।

राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उद्योग निदेशक  भोर सिंह यादव ने कहा है कि सर्वप्रथम सभी को राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवम जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं। आज का दिन हम सभी के लिए यह संकल्प लेने का दिन है की हम किस प्रकार झारखंड राज्य को और विकसित और समृद्ध बनाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.