Odomos ने लखनऊ से शुरू किया राष्ट्रव्यापी ‘डेंगू मुक्त भारत’ अभियान, जागरूकता बढ़ाने की बेहतर पहल

डेंगू की रोकथाम के प्रति किया जाएगा जागरूक

11

Lucknow: ओडोमॉस ने लखनऊ में बुधवार को ‘डेंगू मुक्त भारत’ राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस पहल के तहत लोगों को डेंगू की रोकथाम तथा इस बीमारी को फैलाने वाले दिन में सक्रिय मच्छरों से बचाव के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्कूल संपर्क कार्यक्रमों और सामुदायिक जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से यह अभियान मानसून के दौरान मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दैनिक सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करेगा।

ओडोमॉस के निरंतर प्रयासों का हिस्सा

Lucknow
Lucknow

यह पहल मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सुरक्षा संबंधी उपाय अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में ओडोमॉस के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। उपभोक्ता शिक्षा और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ब्रांड का उद्देश्य परिवारों को डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छर जनित बीमारियों के जोखिम से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

डेंगू फैलाने वाले मच्छरों से प्रभावी बचाव के उपायों की दी जाएगी जानकारी

इस अभियान के तहत स्कूलों में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को जागरूकता सत्रों के माध्यम से डेंगू फैलाने वाले मच्छरों से प्रभावी बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। इस पहल की शुरुआत लखनऊ स्थित बाल निकुंज इंटर कॉलेज, मोहिबुल्लापुर शाखा में आयोजित एक विशेष जागरूकता सत्र से हुई। जिसमें 300 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस सत्र का संचालन श्रीआयु ज्वाइंट केयर के चिकित्सक डॉ. राजन वर्मा ने किया। सत्र के दौरान डाबर इण्डिया लिमिटेड के हेड कार्पोरेट कम्युनिकेशंस एण्ड सीएसआर ब्यास आनन्द, कालेज के प्रबन्ध निदेशक एच. एन. जायसवाल, प्रधानाचार्या भगवती भंडारी भी मौजूद रहीं।

जागरूकता और निरंतर सुरक्षा उपायों से होती है डेंगू की रोकथाम

अपने सम्बोधन में डॉ. राजन वर्मा ने कहा कि डेंगू की रोकथाम की शुरुआत जागरूकता और निरंतर सुरक्षा उपायों से होती है। चूंकि एडीज एजिप्टी मच्छर दिन के समय काटता है, इसलिए लोग केवल बाहर ही नहीं बल्कि यात्रा के दौरान स्कूल में और सार्वजनिक स्थानों पर रोजमर्रा की गतिविधियों के दौरान भी इसके जोखिम में रहते हैं। ‘डेंगू मुक्त भारत’ जैसी पहलें समुदायों को शिक्षित करने और उन्हें निवारक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

डेंगू आज भी भारत के सामने एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती

इस पहल के बारे में बात करते हुए डाबर इंडिया लिमिटेड मार्केटिंग हेड, होम केयर वैभव राठी ने कहा कि डेंगू आज भी भारत के सामने एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है, लेकिन डेंगू फैलाने वाले दिन में सक्रिय मच्छरों की भूमिका को लेकर जागरूकता अभी भी सीमित है। भारत के अग्रणी पर्सनल एप्लिकेशन मच्छर प्रतिरोधक ब्रांड के रूप में ओडोमॉस हमेशा से परिवारों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाने के उद्देश्य को आगे बढ़ाता रहा है।

जन-जागरूकता तक विस्तारित करने का प्रयास

‘डेंगू मुक्त भारत’ के माध्यम से हम अपने इस संकल्प को केवल उत्पाद-आधारित सुरक्षा तक सीमित न रखकर जन-जागरूकता तक विस्तारित कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य परिवारों को निवारक उपाय अपनाने और मानसून के दौरान मच्छरों से बचाव को अपनी दैनिक आदत बनाने के लिए प्रेरित करना है। डाबर इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग जनरल मैनेजर अमित गर्ग ने कहा कि मच्छरों से बचाव को लेकर सबसे बड़ी गलतफहमियों में से एक यह है कि इसकी आवश्यकता केवल रात में होती है।

डेंगू फैलाने वाले मच्छर दिन के समय रहते हैं सक्रिय 

वास्तव में डेंगू फैलाने वाले मच्छर दिन के समय सक्रिय रहते हैं, जिससे लोग काम पर जाते समय, स्कूल में व्यायाम करते हुए या सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते समय भी जोखिम में रहते हैं। ‘डेंगू मुक्त भारत’ के माध्यम से हम दैनिक सुरक्षा के महत्व को रेखांकित कर रहे हैं और उपभोक्ताओं को मच्छरों से बचाव को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करते हुए ‘डेंगू मुक्त भारत’ के अपने दीर्घकालिक उद्देश्य को आगे बढ़ा रहे हैं।

त्वचा के अनुकूल उत्पाद उपलब्ध

Lucknow
Lucknow

ओडोमॉस मच्छरों से सुरक्षा के लिए क्रीम, लोशन, जेल, स्प्रे और फैब्रिक रोल-ऑन जैसे त्वचा के अनुकूल विभिन्न उत्पाद प्रारूपों में उपलब्ध है, जिससे अलग-अलग उपभोक्ता जरूरतों और अवसरों के अनुसार सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। डाबर ओडोमॉस को प्रमुख शिशु रोग विशेषज्ञों द्वारा किए गए परीक्षणों में शिशुओं और बच्चों के उपयोग के लिए भी सुरक्षित प्रमाणित किया गया है।

Comments are closed.