नवीन प्लेस से सुरखपुर रोड तक नई सड़क का उद्घाटन

क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा

77

नई दिल्ली।
शिक्षा समिति के डिप्टी चेयरमैन एवं स्थानीय निगम पार्षद अमित खरखड़ी ने क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में नवीन प्लेस छोटे पार्क से सुरखपुर रोड तक निर्मित नई सड़क का उद्घाटन किया। लंबे समय से लंबित इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। इस अवसर पर अमित खरखड़ी ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकताओं में शामिल थी। इसके निर्माण से लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सड़क का लाभ केवल स्थानीय निवासियों को ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी मिलेगा।
पार्षद ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और विकास कार्यों को गति देना है। जनहित से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
उन्होंने बताया कि जल्द ही वार्ड के लोगों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित सामुदायिक केंद्र और सार्वजनिक पुस्तकालय की सौगात भी मिलने वाली है। इन परियोजनाओं के शुरू होने से सामाजिक, शैक्षणिक और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
नई सड़क के निर्माण पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए इसे लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों के लिए अमित खरखड़ी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य जारी रहने की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम में अरुण भारती, प्रधान रणबीर दलाल, विजयपाल सहरावत, अजीत पंडित, सोनू डागर, इंदरपाल, दीवान, सुरेश शर्मा, रघुनन्दन शर्मा, भूप पूनिया, रविन्द्र दहिया, अमित बब्बर, सीमा, निर्मला, राजवती, एकता तिवारी, ममता सहित वार्ड की भाजपा टीम और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।

Comments are closed.