OLD राजेंद्र नगर में तीसरे आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन

विधायक उमंग बजाज ने किया लोकार्पण

92

नई दिल्ली
राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में आज विधायक उमंग बजाज ने तीसरे आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया, डॉक्टरों से व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की और वहां मौजूद नागरिकों से संवाद किया।
यह आयुष्मान आरोग्य मंदिर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी विजन और माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रभावी नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल को नई दिल्ली की सांसद एवं मार्गदर्शक बहन बांसुरी स्वराज के मार्गदर्शन में साकार किया गया है।
इस केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के निवासियों को एक ही स्थान पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, नियमित स्वास्थ्य जांच और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर विधायक उमंग बजाज ने कहा कि राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत स्वास्थ्य अवसंरचना का निर्माण और प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना उनकी निरंतर प्राथमिकता है।

Comments are closed.