ऋषि त्रिवेदी का अखिलेश पर हमला, बोलें- ‘जातिवाद की राजनीति में न उलझें सनातनी’
राज्य की सत्ता हासिल करने का अखिलेश का सपना पूरा नहीं होने वाला
इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ:
अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री सहित अन्य कथावाचकों को लेकर की गई टिप्पणी पर आपत्ति दर्ज कराया है। साथ ही अखिलेश पर मुस्लिम तुष्टिकरण और हिन्दुओं में जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
अखिलेश यादव का सत्ता पाने का सपना कभी पूरा नहीं होने वाला
राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने सोमवार को कहा कि हिन्दू समाज को जातिवाद की लड़ाई में झोंककर राज्य की सत्ता हासिल करने का सपना देख रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कभी पूरा नहीं होने वाला है। श्री त्रिवेदी ने माना कि किसी भी सनातनी की शिखा को काटना बहुत ही निन्दनीय है और ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होना जरूरी है, लेकिन कथावाचकों को जातिवाद के तराजू में तौलना कहीं से भी सही नहीं है।
Related Posts
Comments are closed.