Balrampur Hospital: दुनिया भर में एक अरब से ज्यादा लोग हाइपरटेंशन से पीड़ित, फैलाई जागरूकता
'अपने ब्लड प्रेशर को सही तरीके से मापें, इसे कंट्रोल करें, और लंबा जीवन जिएं' थीम के साथ मनाया विश्व उच्च रक्तचाप दिवस
इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ:
लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर शनिवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों व गोष्ठी के माध्यम से इसके रोकथाम, लक्षण, जोखिम व इलाज के बारे में जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने कहा कि दुनिया भर में एक अरब से ज़्यादा लोग हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) से पीड़ित हैं, जो दुनिया भर में हृदय रोग और समय से पहले मौत का एक प्रमुख कारण है। ‘अपने ब्लड प्रेशर को सही तरीके से मापें, इसे कंट्रोल करें, और लंबा जीवन जिएं’ थीम के साथ विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया गया।
हाइपरटेंशन एक मूक हत्यारा लेकिन रोका जा सकता है: निदेशक
गोष्ठी में बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि हाइपरटेंशन एक मूक हत्यारा है, लेकिन समय रहते जागरूकता और जीवनशैली में बदलाव से इसे रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश पहुंचाएं।
CMS व MS ने भी किया जागरूक
Related Posts
CMS डॉ. S. K. पांडेय ने बताया कि हमें न केवल मरीजों का इलाज करना है, बल्कि समुदाय को शिक्षित करना भी हमारा कर्तव्य है। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस जैसे अवसर हमें यही करने का मंच प्रदान करते हैं। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि बलरामपुर चिकित्सालय हमेशा से रोग निवारण की दिशा में अग्रणी रहा है। इस प्रकार के आयोजन जनहित में अत्यंत आवश्यक है।
Comments are closed.