लखनऊ DRM ने गंगा पुल की मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण, पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में कार्य कराने के निर्देश
विंडो ट्रेलिंग करते हुए इस रेलखंड की संरक्षा को भी परखा
Indinewsline, Lucknow: मुकेश कुमार
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने कानपुर रेलखंड पर स्थित गंगा पुल की मरम्मत शुरू करा दिया है। डीआरएम एस. एम. शर्मा ने पहले दिन गुरूवार को अधिकारियों संग इसका निरीक्षण किया। गंगा ब्रिज पर चल रहे मरम्मत एवं इसके रखरखाव के कार्य को सूक्ष्मता से परखते हुए आवश्यक सुझाव दिए।
साथ ही पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में इस कार्य को कराने के निर्देश दिए हैं। इससे पूर्व उन्होंने विंडो ट्रेलिंग करते हुए इस रेलखंड की संरक्षा को भी परखा। मरम्मत कार्य के चलते 30 अप्रैल तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
Related Posts

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि 42 दिनों तक रोजाना नौ घंटे सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मेंटेनेंस का काम होगा। इस दौरान उत्तर रेलवे की नौ ट्रेन निरस्त व 17 ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे की 39 ट्रेनें बदले रास्ते से चलेंगी।