लखनऊ के इंदिरा नगर सीएचसी पर होगा एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड, विधायक ने दिए निर्देश, खुला नाला और गंदगी देख नाराज
प्रधानमंत्री जन औषधि दिवस पर विधायक निरीक्षण करने पहुंचे थे
Indinewsline, Lucknow:
लखनऊ के इंदिरा नगर सीएचसी पर बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को जल्द शुरू करवाया जाएगा। साथ ही एक्स-रे की सुविधा भी मरीजों को मिल सकेगी। इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे मिलेंगी। यह बात पूर्वी क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने इंदिरा नगर सीएचसी के निरीक्षण के दौरान कही।
परिसर के बाहर खुला नाला और गंदगी देख विधायक नाराज
![]()
विधायक ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. मयंक जलोटे को अल्ट्रासाउंड जल्द शुरू करने के आदेश दिए। साथ ही अस्पताल की पैथोलॉजी का उच्चीकरण न होने, परिसर के बाहर खुला नाला और गंदगी देख विधायक ने नाराजगी भी जताई।
सीएम को पत्र लिखकर सीएचसी में इमरजेंसी सेवा शुरू करने का आश्वासन
Related Posts



