महाकुंभ पर जीएम गंभीर, लखनऊ मंडल के रेलवे स्टेशनों की खुद कर रहे मॉनिटरिंग
सभी वरिष्ठ, बुजुर्गों, बीमारों, बच्चों, असहाय यात्रियों की सहायता के निर्देश
Indinewsline, Lucknow:
मुकेश कुमार
प्रयागराज महाकुंभ में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के प्रयाग, फाफामऊ, वाराणसी, अयोध्या धाम तथा कैंट स्टेशन पर बिना बाधा और भीड़ प्रबंधन, यात्री सुरक्षा एवं सुविधा की मॉनिटरिंग खुद महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा कर रहे हैं। वह नई दिल्ली स्थित बड़ौदा हाउस से निगरानी कर रहे हैं। साथ ही कर्मचारियों को सभी वरिष्ठ नागरिकों, बुजुर्गों, बीमारों, बच्चों, असहाय यात्रियों की यथासंभव सहायता करने आदि के निर्देश दिए जा रहे हैं।
शिवरात्रि को ध्यान में रखते हुए वाराणसी जंक्शन पर व्यवस्थाओं को विशेष रूप से चुस्त -दुरुस्त करने के निर्देश
Related Posts

