HONDA की नई बाइक ‘शाइन 125 लॉन्च’, पहले से और ज्यादा एडवांस फीचर्स, जाने कीमत?
‘नये इंडिया की अमेजि़ंग शाइन’, होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने की घोषणा
Indinewsline, Lucknow:
होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने शुक्रवार को नई बाइक शाइन 125 को लॉन्च कर दिया है। OBD2B मानकों के अनुरूप इसे नए रंगों और एडवांस फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है, ताकि राइडर्स को पहले से बेहतर अनुभव मिल सके। 2025 होंडा शाइन 125 की कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) 84,493 रूपए से शुरू की गई है।
लाखों भारतीय ग्राहकों का भरोसा जीत चुकी है शाइन
नई शाइन 125 को पेश करते हुए कम्पनी के प्रबंध निदेशक, प्रेसिडेंट और सीईओ सुतसुमु ओटानी ने कहा, “हमें OBD2B-कम्प्लाएंट शाइन (compliant Shine) 125 लॉन्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है। वर्ष 2006 में लॉन्च होने के बाद से ही शाइन अपने सेगमेंट की सबसे पसंदीदा मोटरसाइकल बनी हुई है और लाखों भारतीय ग्राहकों का भरोसा जीत चुकी है।
नई शाइन पेश करते हुए हो रहा गर्व
उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में इसने परफॉर्मेंस, कंफर्ट और भरोसेमंद सफर के नए मानक स्थापित किए हैं। हमें नई शाइन 125 को उन्नत फीचर्स के साथ पेश करते हुए गर्व हो रहा है। ये नए फीचर्स इसे और ज्यादा उपयोगी और आकर्षक बनाएंगे, जिससे यह आज के राइडर्स की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी।”
नई शाइन 125 को लॉन्च करना हमारे लिए खुशी की बात
![]()
सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर योगेश माथुर ने कहा, “नई शाइन 125 को लॉन्च करना हमारे लिए खुशी की बात है। यह मोटरसाइकल 125cc सेगमेंट में लगातार नए मानक स्थापित कर रही है। अब OBD2B-कम्प्लाएंट (compliant) इंजन और कई नए एडवांस फीचर्स के साथ यह भारतीय ग्राहकों के लिए और भी सुविधाजनक हो गई है। शाइन 125 अब पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आइडलिंग स्टॉप सिस्टम और यूएसबी सी- टाइप चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस है।
Related Posts
