खेल निदेशक को साउथ एशियन एवं सॉफ्ट टेनिस का निमंत्रण, एसोसिएशन महासचिव ने की मुलाकात

16 से 26 मार्च तक नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा चैंपियनशिप

0 200

Indinewsline, Lucknow:
एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव प्रशांत शर्मा ने खेल निदेशक आरपी सिंह से खेल भवन में मुलाकात की।

इस अवसर पर प्रशांत शर्मा ने खेल निदेशक आरपी सिंह को 16 से 26 मार्च तक नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली प्रथम साउथ एशियन एवं द्वितीय इंडिया इंटरनेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप हेतु आमंत्रित किया।

इस अवसर पर प्रशांत शर्मा के अतिरिक्त एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक चावला भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply