लखनऊ DPA की कार्यकारिणी का विस्तार, सदस्यों, शासन व प्रशासन को भ्रमित करने का प्रयास भी विफल

कुछ विरोधी सदस्यों ने भ्रमित करने का किया प्रयास, इसलिए किया बेनकाब

0 111

Indinewsline, Lucknow:
उप्र डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन (DPA) जनपद लखनऊ शाखा में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सकुशल चुनाव में सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने के बाद सभी का शपथ ग्रहण भी कराया गया। जिसमें जिले के करीब 130 सदस्यों ने भागीदारी की।

वहीं सदस्यों, शासन व प्रशासन को भ्रमित करने का प्रयास किया गया। जिसे सारी चुनावी प्रक्रियाओं का हवाला देते हुए खारिज कर दिया गया है। इसके बाद से यह भ्रम भी समाप्त हो गया है।

कुछ विरोधी सदस्यों ने भ्रमित करने का किया प्रयास, इसलिए किया बेनकाब
जिला अध्यक्ष अरुण अवस्थी एवं मंत्री कपिल वर्मा ने बताया की लखनऊ शाखा की कार्यकारिणी का चुनाव व शपथ ग्रहण 06 दिसम्बर को ही सम्पन्न हा गया। जिसमें जिले के लगभग 130 सदस्यों ने भागीदारी भी की।

अरुण अवस्थी ने बताया की कुछ विरोधी सदस्यों ने भ्रमित करने का काम किया। 12 दिसम्बर को अवैध बैठक कर जिले के सदस्यों, शासन व प्रशासन को भ्रमित करने का प्रयास किया गया।

सदस्यों ने अवैध बैठक का सामूहिक रूप से किया था बहिष्कार
उन्होंने बताया की बैठक में कुल 24 सदस्य मौजूद थे। जिसमें नियमित सदस्य केवल 11 थे। जबकि प्रान्तीय अध्यक्ष और महामंत्री की भी उपस्थिति बताई जा रही है। जनपद के अधिसंख्य नियमित सदस्यों ने उस बैठक का सामूहिक रूप से बहिष्कार किया।

इनकी देखरेख में संवैधानिक, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के तहत हुआ था चुनाव
एसोसिएशन के प्रान्तीय संयुक्त मंत्री ओ.पी. सिंह की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया हुई। जिसमें प्रयोगशाला प्राविधिक संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार को मुख्य चुनाव अधिकारी व डीपीए लखनऊ के सदस्य अनिल कुमार को सहायक चुनाव अधिकारी नामित किया गया था। राजकीय नर्सेस संघ प्रान्तीय कोषाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया था। जिनकी देखरेख में पूर्णतया नियमानुसार संवैधानिक, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के अनुसार 04 से 06 दिसम्बर 2024 तक सकुशल चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई थी।

Leave A Reply