लखनऊ से AAP के UP सदस्यता अभियान का शुभारम्भ, संजय सिंह बोलें-” उपचुनाव में सपा का करेंगे समर्थन”
"अगर सपा का नेतृत्व चाहेंगे तो हम प्रचार में भी सहयोग देंगे”-संजय सिंह
Indinewsline, Lucknow:
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि “उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में AAP, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी। साथ ही कहा कि अगर सपा का नेतृत्व चाहेंगे तो हम प्रचार में भी सहयोग देंगे।”
संजय सिंह सोमवार को लखनऊ स्थित कार्यालय से आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू करने के बाद पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे।
यूपी के सभी जिलों और कस्बों में सदस्यता अभियान शुरू
संजय सिंह ने कहा, “आज से यूपी के सभी जिलों और कस्बों में सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। हमारे लक्ष्य के अनुसार, हर जिले में 20 लाख सदस्य बनाए जाएंगे और हम अगले छह महीनों में कुल 50 लाख सदस्य बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान बिना किसी सदस्यता शुल्क के संचालित होगा और लोग ऑनलाइन वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से भी जुड़ सकेंगे।”
Related Posts