177 वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसरों की एएनएस पद पर पदोन्नति: नर्सिंग ऑफिसर को एएनएस बनाने पर बधाई

इसमें केजीएमयू की 10, बलरामपुर की पांच, सिविल की चार समेत लखनऊ की 25 नर्सों को पदोन्नति

0 258

Lucknow, Indinewsline:

राजकीय नर्सेज संघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार ने महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शासन के आला अफसरों का आभार जताया है।

अशोक ने बताया कि प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत 177 वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसरों को सहायक नर्सिंग अधीक्षक (एएनएस) के पद पर पदोन्नति दी गई है। इसमें केजीएमयू की 10, बलरामपुर की पांच, सिविल की चार समेत लखनऊ की 25 नर्सों को पदोन्नति मिली है। उन्हें पदोन्नति पाने वाली सभी नर्सों को बधाई दी है।

Leave A Reply