AAP शिक्षक प्रकोष्ठ के यूपी अध्यक्ष महेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत, बोलें-शिक्षकों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
लखनऊ, इंडीन्यूज लाइन।
आम आदमी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह का शनिवार को रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज में जोरदार स्वागत किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित कई शिक्षकों ने माला पहनाकर, पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का जल्द समाधान कराया जाएगा![]()
इस अवसर पर महेंद्र सिंह ने सभी शिक्षकों का स्वागत करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा भवन में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी, शिक्षकों के लंबित प्रकरणों पर जल्द विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर प्रकरण का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Related Posts