लखनऊ: भाजपा कार्यकर्ताओं ने MLC मुकेश शर्मा का मनाया जन्मदिन

कार्यकर्ताओं ने विभूतिखंड स्थित मंत्री आवास पर विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा का जन्मदिन मनाया

0 157

लखनऊ, संवाददाता।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने
मंगलवार को विभूतिखंड स्थित मंत्री आवास पर
विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा का जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर निगम उपसभापति गिरीश गुप्ता, महानगर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, भाजपा नेता पूर्व मंडल मंत्री रवि प्रकाश जायसवाल, ज्योति मिश्रा, मंडल अध्यक्ष लवकुश द्विवेदी एवं महानगर के पदाधिकारी, पार्षद व मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave A Reply