लखनऊ मंडल के तीन समेत 76 रेलवे स्टेशनों पर यात्री होल्डिंग एरिया विकसित करने की योजना को मंज़ूरी
इसमें लखनऊ के अलावा अयोध्या धाम तथा वाराणसी स्टेशन भी शामिल
Lucknow, Mukesh Kumar: रेल मंत्री ने लखनऊ मंडल के तीन समेत 76 रेलवे स्टेशनों पर यात्री होल्डिंग एरिया विकसित करने की योजना को मंज़ूरी दे दी है। इसमें लखनऊ के अलावा अयोध्या धाम तथा वाराणसी स्टेशन शामिल हैं।
दिवाली, छठ समेत अन्य विशेष अवसरों पर अत्यधिक भीड़ को प्रभावी प्रबंधन करने की पहल

इन होल्डिंग एरिया के माध्यम से स्टेशनों पर दिवाली, छठ तथा अन्य विशेष अवसरों पर होने वाली अत्यधिक भीड़ का प्रभावी प्रबंधन किया जा सकेगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन होल्डिंग एरिया का निर्माण मॉड्यूलर डिज़ाइन में किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक स्टेशन की स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह जानकारी लखनऊ मंडल के सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने दी।
Comments are closed.