पार्सल से पटना भेजी जा रही थी 283 बोतल अवैध शराब, वाराणसी स्टेशन पर स्कैनर जांच में पकड़ा
एक युवक को मौके पर ही हिरासत में लिया गया
Lucknow (Mukesh Kumar): उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वाराणसी स्टेशन स्थित पार्सल कार्यालय में स्कैनर मशीन से जांच में पटना भेजी जा रही 283 बोतल अवैध शराब पकड़ी गई। एक युवक को मौके पर ही हिरासत में लिया गया तथा संबंधित प्राधिकरणों को आवश्यक कार्यवाही के लिए सूचित किया गया।
16 पैकेट 32 टिन अचार के रूप में बुक था..
सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने बताया कि
वाराणसी से पटना के लिए भेजे जा रहे 16 पैकेट (32 टिन अचार के रूप में बुक) था। जब इस लगेज को स्कैनर मशीन से जांचा गया तो उसमें 283 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। इस संदर्भ में एक व्यक्ति को मौके पर ही हिरासत में लिया गया तथा संबंधित प्राधिकरणों को आवश्यक कार्यवाही के लिए सूचित किया गया। इस तत्काल कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं अनियमित गतिविधियों की रोकथाम के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।
Comments are closed.