लखनऊ मंडल के 28 रेल कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई, किया सम्मान

प्रत्येक कर्मचारी अंतिम भुगतान के साथ सम्मानित

33

Lucknow, Mukesh Kumar: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 28 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के तहत प्रत्येक कर्मचारी को अंतिम भुगतान के साथ सम्मानित किया गया। इन्होंने अपनी सेवा का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था।

सभी कर्मचारियों का स्वागत, रेल सेवाओं के लिए भी जताया आभार

Lucknow
Lucknow

कार्यक्रम में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी अरिमा भटनागर ने सभी कर्मचारियों का स्वागत किया एवं उनकी रेल सेवाओं के लिए आभार जताया। साथ ही उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की भी कामना की। ये सभी कर्मचारी इसी 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए थे। मौके पर सीनियर DCM कुलदीप तिवारी भी मौजूद रहे।

Comments are closed.