NPS से OPS में शामिल हुए 266 कर्मचारी, अशोक कुमार बोलें-जारी रहेगा संघर्ष

जल्द ही अन्य सूची भी होगी जारी

737

Lucknow: राजकीय नर्सेस संघ, उत्तर प्रदेश के प्रयासों से अब तक 266 कर्मचारियों को NPS से OPS में शामिल किया जा चुका है। जल्द ही अन्य सूची भी जारी की जाएगी, जिनका नाम छूट गया है या जो पुरानी पेंशन के वास्तविक हकदार हैं।

संघर्ष में अटेवा/NMOPS की पूरी टीम को बधाई

राजकीय नर्सेस संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि प्रत्येक पात्र कर्मचारी को पुरानी पेंशन का अधिकार मिल सके। इस संघर्ष में अटेवा/NMOPS की पूरी टीम को बधाई। उन्होंने विशेष रूप से विजय कुमार बन्धु को धन्यवाद कहा है। अशोक कुमार ने ये भी कहा कि संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का अधिकार मिल नहीं जाता।

Comments are closed.