लखनऊ मण्डल में 161 पूर्व सैनिकों की प्वाइंट्समैन के पद पर होगी तैनाती

संविदा के आधार पर किये जायेंगे नियुक्त, लखनऊ मंडल एवं AWPO के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

6

Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में 161 पूर्व सैनिकों की प्वाइंट्समैन के पद पर तैनाती होगी। इन्हें संविदा के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को मंडल एवं आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट आर्गेनाइजेशन (AWPO), लखनऊ के मध्य एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह जानकारी सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने दी।

रेल परिचालन को और अधिक सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल

श्री तिवारी के मुताबिक, रेल परिचालन को और अधिक सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसका उद्देश्य प्वाइंट्समैन श्रेणी में उपलब्ध मानव संसाधन की कमी को दूर करना तथा रेल परिचालन को और अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी बनाना है।

समर्पण के लिए जाने जाते हैं पूर्व सैनिक

कुलदीप तिवारी ने बताया कि पूर्व सैनिक अपने अनुशासन, अनुभव एवं समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से न केवल रेलवे के परिचालन कार्यों में दक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि उन्हें सेवा निवृत्ति के पश्चात पुनः रोजगार का एक सम्मानजनक अवसर भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ मंडल की यह पहल पूर्व सैनिकों के पुनर्वास के साथ-साथ रेल सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

 

 

Comments are closed.